फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। ट्रेन की चपेट में आने से एटा के युवक की मौत हो गई। पिता ने शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया के सामने रेलवे ट्रैक पर बुधवार की रात बांद्रा एक्सप्रेस गुजरने के बाद कटिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी गश्त पर निकले। तभी कर्मचारियों ने ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा देखा। कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर पुत्तनलाल को यह सूचना दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर दरोगा मंगल सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस को थोड़ी दूर पर एक साइकिल खड़ी मिली। साइकिल में लटके झोले में एक मोबाइल पुलिस को मिला। पुलिस ने मोबाइल से युवक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जिला एटा थाना अलीगंज कस्बा निवासी गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की शिनाख्त अपने बेटे अवधेश (45) के रूप में की। उन्होंने बताया कि पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें