फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग लूट और दरोगा सहयोग में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट कर मोबाइल और सात सौ रुपये लूटने में छह लोग और आरोपियों की मदद करने में दरोगा फंस गए हैं। पीड़ित की अर्जी पर विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने कायमगंज कोतवाल को दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के सब्जी मंडी जवाहरगंज निवासी पंकज सक्सेना ने मोहल्ले के निवासी जय सक्सेना, सानू, प्रदीप, नोनियमगंज निवासी रामजी कौशल, मोहल्ला सदबाड़ा निवासी सनी शर्मा, अभिषेक शर्मा व चौकी मंडी के इंचार्ज दरोगा दिनेश भारती के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि 24 जनवरी 2021 को दिन में करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने उसको गांव में घेर लिया। मोहल्ला पाठक की नई बस्ती के खेतों में ले जाकर मारपीट की। वहां एक मोबाइल और सात सौ रुपये लूट लिए।
आरोपी प्रदीप ने तमंचा से फायर भी किया। शोर होने पर आसपास के लोग आ गए। इससे आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की तहरीर थाने में दी। दरोगा दिनेश भारती ने आरोपियों की मदद की। जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश ने अर्जी पर सुनवाई के बाद कायमगंज कोतवाल को घटना की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें