फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली सदर गांव अकबपुर निवासी अतुल शाक्य ने बहन अनीता की शादी डेढ़ वर्ष पहले मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाउद खां भीकमपुुरा निवासी तंबाकू व्यापारी सचिन शाक्य से की थी। शुक्रवार को अनीता का शव मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला था।
भाई ने बहनोई सचिन शाक्य, उनके पिता बेचेलाल, भाभी रजनी, बहन माधुरी, ज्योति, तृप्ति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद बहनोई सहित ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बहन अनीता को प्रताड़ित करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने शुक्रवार को अनीता को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। शनिवार को पुलिस ने अनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक अनीता की फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें