फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
काकुत्स्थ समाज एकता विकास परिषद के कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती बालिका। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। काकुत्स्थ समाज एकता परिषद की ओर से बुधवार को नव भारत सभा भवन ने प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 85 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज का नाम ऊंचा करने वाले 50 युवाओं को सम्मानित कर उनसे प्रेरणा लेने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुखवीर सिंह ने कहा कि 11 करोड़ मतदताओं के वोट लेने के बाद भी भाजपा ने काकुत्स्थ समाज को उपेक्षित रखा। ऐसे में समाज के लोग कब तक भाजपा को वोट देंगे। उदय नारायण सिंह ने समाज के इतिहास का बखान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश सक्सेना, राजू, राधेश्याम, रमेश चंद्र ने भी लोगों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद को कार्यक्रम को सफल कराने की बधाई दी गई। इसके बाद नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें आगरा के डॉ. सुखवीर सिंह को प्रदेेश अध्यक्ष, संजय का प्रदेश महामंत्री व औरैया के गोविंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हरीकृष्ण, सुरेंद्र पाल, कृष्ण कुमार, डॉ ज्ञान प्रकाश शास्त्री को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें