फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक को सम्मानित करते बैंक के अधिकारी, प्राधिमिक शिक्षक संघ के जिलाध? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ने हिंदी दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें कहा कि शिक्षक और साहित्यकार समाज के निर्माता हैं।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. शिवओम अंबर और विशिष्ट अतिथि बैंक के महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने हिंदी की दुर्दशा और वर्तमान में हिंदी के उत्थान को शिक्षकों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताया।
कवि वैभव सोमवंशी ने गीत पढ़ा। आकांक्षा अग्निहोत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पर गीत पढ़ा। आचार्य राकेश ने कहा कि हिंदी के अलावा संस्कृत के उत्थान पर भी विचार होना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. शिवओम अंबर ने हिंदी को माता के गोद से जुड़ा हुआ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मधुकर सक्सेना, मयंक दुबे, देवेश यादव, राहुल मिश्रा, आरपी सिंह, दिनेश शुक्ला, ब़ीडी पांडेय, रतन सिंह, आकाश कटियार, तन्मय तिवारी, अजय दीक्षित, प्रवेश सिंह, आदेश अवस्थी समेत 40 शिक्षकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता रामअवतार शर्मा इंदू एवं संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें