फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में 10 नए विद्युत उपकेंद्रों का कराया जाएगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग और ओवर लोड की समस्या कम करने के लिए जिले में दो साल में 10 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। 30 विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन अलग-अलग बनवाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने विद्युत व्यवस्था सुधार योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक को भेज दिया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के अधीन तीन खंड कार्यालय हैं और इनमें करीब 35 विद्युत उपकेंद्र हैं। निजी नलकूप और घरेलू कनेक्शन लगातार चलने से विद्युत उपकेंद्र में ओवर लोड होने से गर्मी के मौसम में 33 व 11 केवी लाइनों में अधिक फाल्ट होते हैं। इससे शहरी व ग्रामीण इलाकों को शासन की मंशा के अनुसार बिजली नहीं मिल पाती है। निर्बाध बिजली देने के लिए शासन के आदेश पर विद्युत उपकेंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिले में दस नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें तीन नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने दिया है। गंगापार क्षेत्र में अभी चार विद्युत उपकेंद्र हैं, इनकी 33 केवी की एक ही लाइन है। इससे फाल्ट आने पर चारों विद्युत उपकेंद्र ठप हो जाते हैं। इन उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन अब अलग-अलग बनवाई जाएगी। जिससे जिस उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आएगा, वहीं उपकेंद्र ठप होगा और अन्य विद्युत उपकेंद्र चलते रहेंगे। इस प्रकार के जिले में करीब 30 विद्युत उपकेंद्र चिह्नित किए गए हैं, इन सभी उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन अलग-अलग बनवाई जाएगी। यह सभी काम वर्ष 2023 तक कराया जाएगा। शासन के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने यह सभी काम कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर एमडी को भेज दिया है।
यहां प्रस्तावित हैं नए विद्युत उपकेंद्र
शहरी क्षेत्र में जसमई, सेंट्रल जेल चौराहा के पास, टाउनहाल हैबतपुर गढ़िया, कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में पितौरा, पैथनपुर बुजुर्ग, अचरा, शुकरुल्लाहपुर और ग्रामीण खंड फर्रुखाबाद क्षेत्र में अदिउली, बड़ा केशव व सरह में नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने प्रस्ताव में कुआखेड़ा बजीर आलम, बंथल शाहरपुर और सिंघीरामपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण प्रस्ताव में शामिल कराया है।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
‘बिजली सुधार व्यवस्था योजना के तहत जिले में दस नए विद्युत उपकेंद्र और 30 पुराने विद्युत उपकेंद्रों में जो दो से तीन विद्युत उपकेंद्र एक ही 33 केवी लाइन से जुड़ेे हैं। उनकी 33 केवी की लाइन अलग-अलग बनवाने का प्रस्ताव बना कर प्रबंध निदेशक को भेज दिया है। इन सभी कामों की शासन से स्वीकृति मिलने पर 2023 तक सभी को पूरा कराया जाएगा।’
विज्ञापन

-एसके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें