गंगा का जल स्तर दर्शाता पैमाना। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा और रामगंगा का जलस्तर घटने लगा है। गंगा का जलस्तर कम होने से रास्तों और गांवों में भरा पानी निकलना शुरू हो गया है। गंगा की धार तेज होने के कारण कटान की रफ्तार देखकर गांव के लोग भयभीत है।
बुधवार को नरौरा बांध से गंगा में 51 हजार 740 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। 136.50 से घटकर जलस्तर 136.45 पर आ गया है। इससे गांव सुंदरपुर, नगला दुर्गू, कुड़री सारंगपुर, तीसराम की मडै़या, ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ में कटान तेज हो गया है। इन गांवों से पानी तो निकल गया है लेकिन घरों में कीचड़ अभी भी भरा हुआ है। तीसराम की मड़ैया और जोगराजपुर को जाने वाले रास्ते में अभी भी पानी भरा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। रामगंगा में बुधवार को 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर 135.80 से घटकर 135.70 हो गया गया है।