फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से एसटीएफ ने हरदोई के शातिर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में लंबे समय से छिपकर रह रहे हरदोई जिले के शातिर अपराधी को मंगलवार रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बाई पास रोड स्थित पेट्रोल पंप से दबोच लिया। अपराधी ने मदद की गुहार लगाई तो भीड़ ने टीम को घेरकर कार की चाबी निकाल ली। बाद में एसटीएफ अपराधी को थाने ले गई और कुछ देर के लिए चाबी छीनने वाले युवक को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव सुभानपुर में हरदोई जिले का एक शातिर अपराधी लंबे समय रिश्तेदारी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उस पर लूट, डकैती जैसे कई मामले हरदोई व अन्य जनपदों में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार रात करीब 9 बजे लखनऊ एसटीएफ को उसकी लोकेशन बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मिली। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। सादे ड्रेस में अचानक उसे पकड़ने पर वह मदद की गुहार लगाते हुए बोला, मुझे बचाओ यह लोग मुझे मार डालेंगे। इस पर वहां मौजूद आसपास के 35 से अधिक लोग पहुंच गए और टीम को घेर लिया। टीम ने कहा कि वह पुलिस वाले हैं और अपना रिवाल्वर व आई कार्ड भी दिखाया। फिर भी लोगों को यकीन नहीं हुआ। इसी दौरान एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद स्थानीय पुलिस पहुंची। इसके बाद टीम शातिर अपराधी को लेकर कोतवाली आई। टीम के पीछे भीड़ कोतवाली भी पहुंच गई।
कोतवाली में पहुंचकर लोगों को पूरा भरोसा हुआ। तभी एसटीएफ ने चाबी निकालने वाले युवक के बारे में बताया। पुलिस ने उसे कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया। बताया गया कि शातिर पर 25 हजार का ईनाम घोषित है। उस पर लूट-डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। लोकेशन न मिलने से वह करीब साल भर से फरार है। शातिर हरदोई जनपद का बताया गया है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया एसटीएफ सिविल ड्रेस में थी। इसलिए लोग भ्रमित हो गए। पकड़े गए अपराधी का नाम नहीं पता है। एसटीएफ उसको अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया शातिर
पकड़ा गया शातिर अपराधी नया मोबाइल व नई सिम इस्तेमाल कर रहा था। इसलिए वह पुलिस की पकड़ से दूर था। बताया गया उसने दो दिन पहले अपने मोबाइल में एक साल पुरानी सिम डाली थी। तभी टीम को उसकी लोकेशन मिल गई। लखनऊ एसटीएफ उसकी तलाश में घूम रही थी। मंगलवार रात वह पेट्रोल पंप पर गया। तभी लोकेशन के आधार एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें