फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोगों को आवास की जमीन देने को हुई नाप

विज्ञापन
गांव कल्लू नगला में बिजली के पोल से उतारी गई लाइन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। बाढ़ प्रभावित कल्लूनगला गांव में गंगा किनारे रह रहे लोगों को दूसरे स्थान पर मकान बनाने के लिए भूमि दिए जाने के लिए सोमवार को राजस्वकर्मियों ने जमीन की नापजोख की। गंगा के पास लगे पोल से ट्रांसफार्मर वाले पोल तक की बिजली लाइन कर्मचारियों ने खोल ली। गंगा में करीब एक फीट गहराई में पानी घट गया है।
विज्ञापन

कानूनगो बलवीर सिंह व लेखपाल रामप्रकाश शाक्य ने ग्राम पंचायत फतेहपुर कायस्थान में जमीन की नापजोख की। प्रधानमंत्री आवास के जिन 5 लाभार्थियों ने कटान की आशंका में गंगा किनारे बने मकानों को तोड़ा है, उनके लिए जमीन की नाप हुई है। इसमें महेंद्र, भूधर, रामविलास, दुर्विजय, चंद्रशेखर शामिल हैं।
लेखपाल ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि प्रबंध समिति अब घर बनाने के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया करेगी। अभी मकानों का अवशेष हिस्सा तोड़ने का काम चल रहा है। पीएमम आवास के पांच लाभार्थियों के अलावा तीन अन्य परिवार भी मकान तोड़ रहे हैं। करीब एक फीट पानी घट गया है। रेणुका देवी ने बताया कि जैसे-जैसे पानी घटेगा, वैसे ही कटान तेज होगा। इस बीच गंगा के पास सीसी सड़क किनारे के पोल से ट्रांसफार्मर वाले पोल तक की बिजली लाइन कर्मचारियों ने उतार ली है। सीसी सड़क का 4 फीट हिस्सा लटका है। सड़क के इस हिस्से के नीचे पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें