फर्रुखाबाद। संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को दो-दो रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। जिससे सूचना मिलते ही मरीज का इलाज किया जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सतीश चंद्रा ने सीएचसी कमालगंज, कायमगंज, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, राजेपुर व सिविल अस्पताल लिंजीगंज के चिकित्साधीक्षक को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि संचारी रोगों की अधिकता का समय चल रहा है। इससे प्रति ब्लॉक दो रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया जाए। यह टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहेगा। जिससे कोई सूचना मिलने पर यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को टीम गठित करने के साथ प्रतिदिन शाम चार बजे टीम द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।