फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कटरी क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर में मक्का खेत में पानी की भराई के दौरान पंपिंग सेट में महिला की साड़ी फंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी रामकुमार शाक्य शुक्रवार को अपने मक्का के खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उनकी पत्नी रामश्री (45) भी उनके साथ गईं थीं। पंपिंग सेट से पानी पीने के दौरान रामश्री की साड़ी उसमें उलझ गई। इससे उसमें फंसकर वे गंभीर घायल हो गईं। महिला का स्थानीय गांव के झोलाछाप ने प्राथमिक उपचार कर फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। उनके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें