फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी में घंटों बिजली न आने से परेशान युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल की युवा विधानसभा क्षेत्र कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी में बैठकर बिजली समस्या पर चर्चा की। कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की कटौती व ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। व्यापारी नेता तहसील कार्यालय पहुंचेे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि अगर किसी कारण कटौती हो रही है तो इसकी पूर्व सूचना देनी चाहिए। ट्रांसफार्मर जलने पर मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान युवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंसाराम गुप्ता, महामंत्री अनुराग कौशल, परम मिश्रा, शिवमंगल कौशल, पीयूष गंगवार, हिमांशू शर्मा, प्रमोद कुमार, नरेश बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें