फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट की ओर नहीं जाएगा कोई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से तीन जुलाई की रात दस बजे तक फतेहगढ़ चौराहे व सीडीओ आवास से कलेक्ट्रेट की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। वहीं अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से कमालगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन जिला जेल चौराहे से सेंट्रल जेल की ओर से निकाले जाएंगे। फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ की ओर आने वाले बड़े वाहन आंबेडकर तिराहे से जेएनवी रोड होते हुए गुजरेंगे। फतेहगढ़ चौराहे व सीडीओ आवास से कलेक्ट्रेट तक तीन जुलाई रात दस बजे तक कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। यहां से केवल कर्मचारी व मीडिया से जुड़े लोगों के वाहन ही प्रवेश करेंगे।
उनके लिए डीएन कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी के आवास से कलेक्ट्रेट तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जिला जेल चौराहे की ओर कोर्ट जाने वाले कर्मचारी अफीसर्स कालोनी होते हुए जाएंगे। उनके लिए ट्रेजरी वाली गली में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें