फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में एक आरोपी समेत छह लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पिछले दिनों महमदगंज मडैयन घाट के पास लापता युवक का कंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई रहस्य उजागर किए हैं।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हंसपुरवा निवासी बिंदर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र पीतम 30 मई को कमालगंज क्षेत्र के जंजाली नगला गांव जाने के लिए बाइक से निकला था। उसके बाद लापता हो गया। 12 जून को पिता बिंदर व भाई तेजराम को महमदगंज मडैयन घाट से एक किमी दूर श्रृंगीरामपुर की ओर टापू पर एक कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पहुंचे तेजराम ने कपड़ों से भाई पीतम का कंकाल होने की शिनाख्त की थी।
तेजराम ने जंजाली नगला निवासी उदयवीर, अनुज, रानू, ललित के खिलाफ प्रेम प्रसंग को लेकर भाई की हत्या कर बाइक व मोबाइल गायब कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी ललित व पांच रिश्तेदारों को हिरासत में लिया। जानकारी पर कार्यवाहक एसओजी प्रभारी सर्चेद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इनसे कई चक्रों में पूछताछ की। एसओजी आरोपी को थाने से क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले आई। सूत्रों की माने तो पुलिस घटना के खुलासे के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें