फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई पोर्टल पर स्कूल होंगे पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के तहत आरटीई पोर्टल पर गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों का पंजीकरण होगा। यह पंजीकरण 24 जून तक किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चे का कक्षा एक में दाखिला कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन 25 जून से 15 जुलाई तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा एक में सरकार के आदेेश पर प्रवेश कराया जा रहा है। दो चरण में आवेदन होने के बाद लॉटरी से चयनित बच्चों का दाखिला कराने का आदेश हो चुका है। अब तीसरे चरण में आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन 25 जून से 15 जुलाई तक ऑन लाइन होंगे। 20 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से चयन होगा। इसके बाद 30 जुलाई तक निजी विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। जिन निजी विद्यालयों का पंजीकरण आरटीई पोर्टल पर नहीं हुआ है। उनका पंजीकरण 24 जून तक पोर्टल पर कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी व नगर शिक्षा अधिकारी को बीएसए ने दिया है।
35 बच्चों का दाखिला कराने का आदेश
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत दूसरे चरण में चयनित 35 बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अनुमोदन दे दिया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय खुलते ही बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें