फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
प्रदीप कुमार यादव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गांव बख्ती नगला में खेत पर शौच करने गए किसान के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पास के खेत में सरसों के पौधे टूटे पड़े थे। परिजनों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। फायर की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों को युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। भूमि विवाद की रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव बख्ती नगला निवासी किसान राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव का पुत्र प्रदीप कुमार यादव (22) गुरुवार रात को करीब 9:15 बजे खेत में शौच करने गया था। इस दौरान खेत पर दो फायर हुए। ग्रामीण दौड़ कर खेतों की ओर दौड़े। चकरोड में प्रदीप का लहूलुहान पड़ा था। गोली उसके सीने में लगी थी। कुछ दूरी पर लोटा पड़ा था। एक चप्पल पैर में थी और दूसरी कुछ दूर पड़ी थी। पास के सरसों के खेत में कुछ पौधे टूटे थे। इससे ग्रामीणों ने खेत में किसी की मौजूदगी और प्रदीप से उसकी गुत्थम गुत्था होने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
कंपिल थाने के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि राजेश की भूमि विवाद में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हत्या से प्रदीप की पत्नी मोनी और परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें