फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबारी के घर पुलिस का छापा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बड़े सट्टा माफिया के घर पुलिस ने छापा मारा। माफिया के भाग जाने पर घर में कमरों के ताले तोड़े। मुनीम और वीडियो बना रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पुत्र के मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ की। बेटे ने गुल्लक में रखे साढ़े छह लाख रुपये निकाल ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शाम करीब छह बजे खटकपुरा निवासी सट्टा माफिया मुस्तफा के घर पर छापा मारा। कमरों के ताले तोड़कर तलाशी ली। पुलिस ने मुस्तफा के मुनीम और वीडियो बना रहे एक युवक को पकड़ लिया। मकान के बाहरी खुले मुस्तफा के बेटे शुएब का मेडिकल स्टोर पर भी छानबीन की। बेटे ने घर की महिलाओं से अभद्रता करने, कमरों में तोड़फोड़ करने और दुकान से साढ़े छह लाख रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि वह रेलवे की ड्यूटी में थे। छापे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें