फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पुष्टाहार बेचने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई। पुष्टि होने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। निदेशक के आदेश पर कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई।
कमालगंज के नगरिया गहलवारान निवासी इजलेश गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता हैं। पुष्टाहार बेचने की पुष्टि होने पर 21 मार्च को डीएम के आदेश पर सीडीपीओ ने कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के अनुमोदन पर निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ने कार्रवाई के आदेश दिए। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मानदेय सेवा समाप्त करने के आदेश दिए।