फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सख्ती को 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के बढ़ने के आसार के चलते तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में क्वारंटीन प्रोटाकाल का सख्ती से पालन कराने को न्याय पंचायत स्तर पर 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भीड़ लगने शिकायतें आ रही हैं। जिले की सभी 87 न्याय पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेेट भ्रमण कर एकत्र होने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई करेंगे। जनपद में 11 समितियां व्यवस्था संभाल रही हैं।
इनकी सीडीओ व एडीएम द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। क्वारंटीन किए गए 15 हजार लोगों में अधिकांश की 14 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, शेष की दो-चार दिन में पूरी हो जाएगी। इससे क्वारंटीन सेंटरों पर चल रही 123 किचन भी बंद कर दी जाएंगी। जबकि लगातार चलने वाले 8 सामुदायिक रसोईघरों की मानीटरिंग सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें