फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के बचाव को सफाई पर जोर, फिर भी कूड़े के ढेर

विज्ञापन
रस्तोगी मोहल्ले में लगा कूड़े का ढेर व खड़े अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना से हायतौबा मची है। प्रशासन शहर को स्वच्छ बनाने में जुटा है। बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है। शहर के तमाम स्थानों से कूड़े के ढेर समय से उठाए नहीं जा रहे हैं। कूड़े पर अन्ना जानवरों के झुंड उमड़ते हैं। लिहाजा रास्ता ही बंद हो जाता है।
विज्ञापन

रस्तोगी मोहल्ला शहर का पॉश इलाका है। यहां गलियों से कूड़ा निकालकर मुख्यमार्ग पर डाल दिया जाता है। इस कूड़े को रोजाना सुबह नहीं उठाया जा रहा है। कभी-कभी दोपहर बाद तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। शनिवार को भी दोपहर तक कूड़े के ढेर को नहीं उठाया गया। इस पर अन्ना मवेशियों के झुंड खड़े हो गए।
यहां से गुजरने वालों पर यह जानवर हमलावर हो जाते हैं। कूड़े से उठती सड़ांध से आसपास के लोग परेशान रहते हैं। मुख्य सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक कुंवरपाल ने बताया कि वाहन भर जाता है, तो पांच-छह किमी दूर कूड़ा पलटने जाता है। इसलिए देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें