कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में शौच गई युवती को विदेशी व चलन से बाहर भारतीय नोट मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने नोट कोतवाली में जमा कर दी।
गांव कुबेरपुर निवासी एक युवती शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रही थी। गांव के पास ही रास्ते में उसे चलन से बहार हुए 500 के दो भारतीय नोट व एक रुपये का नोट, 10 रुपये का एक पाकिस्तान का नोट, 10 रुपये का एक नेपाली नोट पड़ा मिला। युवती उन्हें उठाकर घर ले आई। परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस नोटों को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर विनय राय ने बताया कि नोटों को सैनिटाइज कर रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है कि नोट किस मकसद से फेंके गए हैं या किसी शरारती तत्व का हाथ तो नहीं है।