फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लौटे 71 तीर्थयात्रियों को एग्रीकल्चर कॉलेज के वॉर्ड में पहुंचाया

विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय भोजपुर बघार में नेपाल से लौटे यात्रियों का हालचाल लेने पहुंचे डीएम व एसपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। पूर्णागिरि दर्शन करने के बाद नेपाल होकर लौटे तीर्थयात्रियों को दूसरे दिन भी भोजपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में बनाए गए विशेष वार्ड में पहुंचाने के लिए अधिकारी जुटे रहे। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी यात्रियों को 14 दिन तक कोरेनटाइन प्रोटोकॉल के अंतर्गत रखा जाएगा। इसके लिए गुरुवार को एसडीएम सदर, सीएमओ, एसीएमओ व थानाध्यक्ष ग्राम पंचायत बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरों में डेरा डाले रहे। देर शाम तक 71 तीर्थयात्रियों को बनाए गए विशेष वार्ड में एंबुलेंस से पहुंचाया गया। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। सीएचसी के डाक्टर मान सिंह वर्मा ने बताया कि इसके लिए अतिरिक्त रजाई और बिस्तर और भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कसबे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बहोरनपुर टप्पा हवेली के गांव चाचूपुर, अस्तल, कल्लू नगला प्रथम व द्वितीय तथा जंजाली नगला से 82 तीर्थयात्री 13 मार्च को बसों से पूर्णागिरि तीर्थयात्रा पर गए थे। वापसी में वह नेपाल होकर 17 मार्च की रात घर लौटे। विदेश होकर आने से कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सभी तीर्थयात्रियों को 14 दिन तक कोरेनटाइन प्रोटोकॉल में रखे जाने की कवायद बुधवार की रात शुरू कर दी गई। इसके लिए बाबू सिंह दद्दू कृषि महाविद्यालय भोजपुर में विशेष वार्ड बनाया गया। बुधवार की रात 11 बजे एसडीएम की देखरेख में दो एंबुलेंस से नौ पुरुष व एक महिला सहित दस लोगों को वार्ड में पहुंचाया गया था। दो अन्य लोग भी वार्ड में भेजे गए। गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर टीम के साथ भोजपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में बनाए गए विशेष वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने वार्ड में मौजूद तीर्थयात्रियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यात्रियों को 14 दिन तक कोरेनटाइन प्रोटोकॉल के अंतर्गत रखा जाएगा। इसमें सहयोग न देने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के भोजपुर से वापस जाने के बाद एसडीएम सदर, सीएमओ, एसीएमओ व एसओ टीम के साथ चाचूपुर गांव पहुंचे। गांव वालों ने कहा कि सब लोग रेती स्थित खेत में काम पर गए हैं। इस पर एसओ अंगद सिंह ने कहा कि वह लोग नहीं आए तो महामारी में सहयोग न देने में मुकदमा कायम होगा। इसके बाद लोग घरों निकलने लगे। पहली एंबुलेंस में 11 व दूसरी में 7 लोगों को भोजपुर स्थित विशेष वार्ड में भेजा गया। इसके बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे। यहां से पांच तीर्थयात्री वार्ड में भेजे गए। ग्राम प्रधान पप्पू यादव के साथ कल्लू नगला प्रथम में अधिकारी व कर्मचारी का अमला पहुंचा। यहां से 30 तीर्थयात्रियों को भी भोजपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें