फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मोदी ने दिया 10-10 लाख का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कारोना में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर फार चिल्ड्रेन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने 10-10 लाख रुपये का तोहफा दिया है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के संरक्षक जिलाधिकारी रहेंगे। डीएम की अनुमति से वह अपने खाते से पैसा निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में सोमवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें एक मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के बीच कोरोना महामारी में अपने माता-पिता या संरक्षक खोने वाले जिले के सात बच्चों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री ने 10-10 लाख रुपये भेजकर तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बच्चों को संबोधित किया।
कहा कि वह बच्चों से परिवार के सदस्य के रूप में बात कर रहे हैं। महामारी में अभिभावक खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने वादा किया कि बच्चे अपने संघर्षों में, कठिनाइयों में व सुख-दुख में अकेले नहीं हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीओ एम. अरून्मोली ने सभी सात बच्चों को किट दीं। इसमें प्रधानमंत्री का एक पत्र, स्नेह प्रमाणपत्र, बैंक पास बुक व आयुष्मान कार्ड था। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को सशक्त बनाना है। 23 वर्ष की आयु तक आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। किसी भी समय प्रशासन से सहायता ले सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह अभिभावक के रूप में बच्चों के साथ हैं। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि इन सभी बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार-चार हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि स्कॉलरशिप फॉर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत बच्चों को 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।
इसमें एक हजार रुपये प्रतिमाह स्कालरशिप व आठ हजार रुपये बच्चे की किताबों, यूनिफार्म, जूते व शिक्षा संबंधी अन्य सामग्री के लिए मिलेंगे। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे डीएम के अनुमोदन पर शिक्षा के लिए खाते से पैसा निकाल सकेंगे। 18 वर्ष के बाद वह अपना बैंक खाता खुद संचालित कर सकेंगे। सात बच्चों में चार शहर के, दो कायमगंज व एक बच्चा मेरापुर क्षेत्र का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें