रमन्ना गुलजारबाग जाने वाली सड़क पर सूख रही मक्का।संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव रामनगर रमन्ना गुलजार बाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के दो रास्ते हैं। एक पर किसानों ने मक्का फैला रखी है तो दूसरे रास्ते के गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इससे लोगों का अस्पताल जाना मुश्किल हो गया है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर ने सोमवार को गांव का निरीक्षण करने की बात कही है।
चिलसरा रोड पर बसे गांव रामनगर रमन्ना गुलजार बाग के आसपास कई गांव हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए पिछले साल ही पीएचसी का नया भवन बनाकर शुभारंभ किया गया। मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल जाने के लिए एक पक्का मार्ग बनाया गया।
दूसरा रास्ता गांव के बीच से जाता है। ग्रामीणों ने पक्के मार्ग पर करीब 400 मीटर तक मक्का फैला रखी है। इससे पैदल रास्ता भी बंद हो गया है। गांव से होकर जाने वाले दूसरे रास्ते पर गहरे गड्ढे होने से उनमें बारिश का पानी भरा है। इससे निकलना मुश्किल है।