फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 गांवों की बिजली नौ घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भीषण गर्मी में थके उपकरण व जर्जर तार लोड नहीं ले पा रहे हैं। ओवर लोडिंग के चलते ही मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे 33केवी लाइन टूटने से कमालगंज विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे बाद कस्बा और नलकूपों की आपूर्ति तो चालू हो गई लेकिन 100 गांवों को नौ घंटे बाद बिजली मिल पाई। शहर के मिल्क डेयरी फीडर पर नेकर चौरासी के पास बंच केबल में आग लगने से फीडर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से बेहाल हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे बिजली गई तो 10 बजे आई। इसके बाद 11 बजे गई तो एक घंटे गुल रही। एक बजे फिर कटौती हुई और साढ़े तीन बजे बिजली गुल रही। रात भर लोगों की नींद हराम रही। सुबह साढ़े नौ बजे कस्बा की नई बस्ती में 33केेवी लाइन का तार टूट गया, इससे पूरा उपकेंद्र ही ठप हो गया।
कमालगंज कस्बा सहित करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। पानी के लिए भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। चार घंटे बाद उपकेंद्र चालू हुआ तो कस्बा व नलकूप से जुड़े फीडर ही चालू हो पाए। गांवों की बिजली शाम करीब छह बजे चालू हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, शहर के मिल्क डेयरी फीडर पर नेकपुर चौरासी स्थित एक स्कूल के बाहर दोपहर को ओवरलोड के चलते बंच केबल में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाई और जला हुआ बंच केबल हटा दिया। इससे कुछ घरों की बिजली बंद हो गई।
करीब तीन घंटे बाद दूसरा बंच केबल लगाकर बिजली चालू की गई। कमालगंज उपकेंद्र के जेई रंगलाल पाल ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते तार टूट रहे हैं। उन्हें बदलने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। पास होते ही लाइन बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें