फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिर गया 15 फीसदी आम

विज्ञापन
गांव बरझाला के बाग में आंधी में गिरे आमों को ई-रिक्शा से मंडी ले जाते व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। बुधवार रात आई आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। करीब 15 फीसदी आम गिर गया है। मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से बागों में आम आधा ही रह गया है। जानकारों का कहना है कि कम फसल के चलते इस बार आम का स्वाद बेजोड़ और आकार बड़ा होगा।
विज्ञापन

बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी ने वजनदार आम गिरा दिया। आम की फसल एक साल कम तो एक साल ज्यादा आती है। पिछले साल फसल कम आई थी। इस बार भरपूर फसल का साल था। बागवानों का कहना है इस साल मौसम ने साथ छोड़ दिया। जब आम बढ़वार पर था तब रात का तापमान और दिन के तापमान में सात से आठ डिग्री का फर्क रहा।
ज्यादा गर्मी के कारण बौर झुलसकर गिर गया। इससे बागों में फसल 50 प्रतिशत मुश्किल से बची। कुछ फसल को भुनगा खा गया। हालांकि इस साल आम पर कीटनाशक का कम इस्तेमाल हुआ है। इससे यह माना जा रहा है कि आम साइज में बेहतर, रसीला और स्वाद में बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें