फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे न्यायालय, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर शुक्रवार को दीवानी न्यायालय खुलेगा। इसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए न्यायिक कार्य शुरू होंगे। इसको लेकर गुरुवार को कचहरी परिसर को नगर पालिका की ओर से सैनिटाइज किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने को गेट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार से जिला जज, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, विशेष न्यायालय एससीएसटी, विशेष न्यायालय एंटी डकैती, विशेष न्यायालय ईसीएक्ट, गैंगेस्टर कोर्ट, विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट, अपर एवं सत्र न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), सीजेएम कोर्ट, सिविल जज सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सिटी, सिविल जज हवाली, एसीजेएम रेलवे, सिविल जज जूनियर डिवीजन कायमगंज में काम शुरू होगा।
कचहरी सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुुलेगी। जिला जज ने सीजेएम राजेंद्र कुमार सिंह, डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ चंद्रशेखर, ईओ नगर पालिका रश्मी भारती, बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया के साथ बैठक की। न्यायालय परिसर को प्रतिदिन सैनिटाइज करवाने के नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए है। कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर व मास्क दिए जाएंगे। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को कचहरी परिसर में पुलिस बल तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें