फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: कूड़े के ढेर में धमाका होने से मचा हड़कंप, तीन सफाई कर्मी घायल

Fri, 16 Apr 2021 12:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
धमाके के बारे में बताता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह नाला मछरट्टा में सपा पूर्व विधायक विजय सिंह के घर से करीब सौ मीटर दूर एक बिजली के पोल के पास लगे कूड़े के ढेर में धमाका होने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद नगर पालिका कर्मचारी कूड़ा भर रहा था।
विज्ञापन


जिससे वो भी धमाके की चपेट में आ गया। सफाई कर्मचारी विकास, नितिन व ट्रैक्टर चालक आमिर घायल हो गया। धमाका होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घयलों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लोगों से पूछताछ के बाद बैरंग वापस हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि धमाका काफी तेज था। करीब एक घंटे बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी इसी मोहल्ले में इसी तरह सुबह धमाका हुआ था। उसमें भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें