फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के लालच में भांजे पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामी ने एक लाख रुपये न देने पर भांजे पर सत्रह वर्षों से दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एएसपी ने वकील भांजे की तहरीर पर शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने 23 जनवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने भांजे पर सत्रह वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि भांजे के दुष्कर्म से उसे बेटी हुई जो इस समय सोलह वर्ष की है। उसका डीएनए टेस्ट भी कराया जाए।
प्रकरण की सीओ सिटी जांच कर रहे हैं। सोमवार को वकील भांजा एएसपी त्रिभुवन सिंह के सामने पेश हुआ और बताया कि 16 अगस्त 2018 को मामा ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया था। उसका मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह वादी है। ये लोग मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी बीच मामी ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। 24 जनवरी को मामा ने शिकायत वापस लेने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। इससे पहले मामी अपने देवर व कई अन्य लोगों पर ऐसे आरोप लगा कर रुपये ठग चुकी हैं। एएसपी ने शहर कोतवाल को वकील के मामा मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें