फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर पांच घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खाली पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। थानाक्षेत्र के गांव मधवापुर में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर घरों का ताला तोड़कर हजारों की नगदी, जेवरात व बर्तन आदि चोरी करे ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा गांव उस्मानगंज में एक घर में चोरी हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे लोगों में दहशत है। गांव मधवापुर निवासी जगदीश खेती करते हैं। रविवार रात वह घर के पास बने दूसरे कमरे में परिजनों के साथ सो रहे थे। तभी चोर घर में लगे ताले को तोड़कर घुस गए। चोर वहां से तोड़िया, कुंडल, कमर बंद, पायल साइकिल, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। गांव के राजेश भी गांव में बने दूसरे मकान में परिजनों के साथ सो रहे थे। बंद पड़े मकान से चोर मंगलसूत्र, अंगूठी, तोड़िया, बर्तन व दस हजार रुपये निकाल ले गए। गांव के अवनीश भी दूसरे मकान में सो रहे थे।
उनके घर भी चोर ताले तोड़कर घुस गए। वहां से चार सोने की हाय, चार खडुआ, बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। गांव के गंगा सहाय की घर के बाहरी हिस्से में दुकान है। परिजन घर के अंदर कमरों में सो रहे थे। चोर ने 25 सौ रुपये पार कर दिए। सुबह ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके अलावा इसी थानाक्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी शेर सिंह के घर ताला तोड़कर चोर कुछ सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पूनम जादौन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें