फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस तमंचों के साथ इटावा के हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय चुनावों में इस्तेमाल करने के लिए अवैध असलहों की खेप पहुंचाने जा रहे इटावा के दो अवैध शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार कर 20 तमंचे बरामद कर लिए गए हैं। तमंचे इटावा और मध्य प्रदेश के बड़े तस्करों से लाए जाते हैं। स्वाट टीम ने तस्करों के आकाओं तक पहुंचने को जाल बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में रात के दौरान कच्छा बनियानधारी गिरोह की सक्रियता का इनपुट पुलिस को मिला था। सतर्कता के चलते शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय और स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम बुधवार रात मसेनी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को रोका। तलाशी ली तो उनके पास 20 तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सत्यभान जाटव पुत्र स्व. राजेश जाटव निवासी किल्ली रोड बसरेहर, इटावा और अनुज पांडेय पुत्र सुरेश चंद्र पांडेय निवासी ब्रह्मनगर भरथना इटावा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि असलाह तस्कर प्रधानी, क्षेत्र और जिला पंचायत के चुनाव नजदीक आने के दौरान मांग बढ़ने का फायदा उठाकर खेप लेकर आए थे। ये भरथना के अलावा मध्य प्रदेश के कुछ बड़े तस्करों से माल लाते हैं। सत्यभान हिस्ट्रीशीटर, टॉपटेन अपराधी है और अनुज पांडेय मैनपुरी में असलहा तस्करी एवं हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। टीम में दरोगा आरके शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अजय तोमर, रबी कुमार आदि शामिल रहे। सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड मौजूद रहे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शातिरों नाम आए प्रकाश में
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जनपद इटावा व मध्य प्रदेश के तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं। सत्यभान थाना बसरेहर का टाप टेन हिस्ट्रीशीटर है। वहीं अनुज पांडेय पूर्व में जिला मैनपुरी में असलाह तस्करी व हत्या के मामले में जेल जा चुका है। स्वाट टीम को पूछताछ में कई अन्य शातिर अपराधियों के नाम पता चले हैं। उनकी तलाश में भी दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें