फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः सड़कों पर स्वच्छता अभियान, सरकारी कालोनी में गंदगी

विज्ञापन
शहर के लाल सराय पर कूड़ा उठाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी व संक्रामक रोगों की रोकथाम को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 जुलाई तक चला विशेष सफाई अभियान कुछ कसरत और कुछ कसर के साथ खत्म हो गया। अभियान शहर में मुख्य मार्गों तक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ ग्राम पंचायतों तक ही सीमित दिखा।
विज्ञापन

गेट के बाहर सफाई, कालोनी गंदी
कुटरा कालोनी गेट तक सफाई के बाद कालोनी के अंदर कोई सफाई कर्मी झांकने तक नहीं पहुंचा। कालोनी में सरकारी कर्मचारियों के ही आवास हैं। ऐसा ही कुछ हाल मोहल्ला ग्रानगंज का है। मुख्य मार्ग के किनारे नाला की सफाई न होने से बारिश का गंदा पानी घरों में भर रहा है। मोहल्ला वनखड़िया व न्यू नवदिया मलिन बस्ती में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कमालगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर में तो सफाई के नाम पर खानापूरी हुई है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के बाहर जलभराव है। इस संबंध में पूछने पर सचिव जीशान ने बताया कि एक सफाई कर्मी है, तो ऐसी ही सफाई हो पाएगी। हर आदेश का पालन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें