फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रूखाबाद में अस्पताल में प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने काटा हंगामा, डॉ. के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Dec 2021 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कायमगंज के पुल गालिब तिराहे से कलाखेल जाने वाले मार्ग पर परी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला बैरू निवासी आरती (32) पत्नी तेज सिंह श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा।

महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर व नर्स मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति की तहरीर पर डॉ पुष्पेंद्र शाक्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिला अस्पताल में हंगामा
फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत परिजनों ने जिला अस्पताल के महिला गेट पर हंगामा काटा। डाॅक्टरों पर इलाज ना करने का और देखभाल न करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें