फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: अंतरराज्यीय दो तस्कर एक करोड़ की अफीम सहित गिरफ्तार, कई अन्य लोगों के नाम पूछताछ में प्रकाश में आए

Fri, 10 Dec 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई नाम पुलिस को पता चले हैं।
विज्ञापन
अफीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में अंतरराज्यीय दो तस्करों को पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है। तस्करों के पास अस्सी हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


आरोपी झारखंड से अफीम लाकर बरेली में सप्लाई करते थे। पूछताछ में इन लोगों ने अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद व एसएसआई मोहम्मद अकरम के साथ एसओजी प्रभारी अलराज भाटी ने चौकी मदनपुर के पास से दो तस्करों को पकड़ा।

पकड़े गए तस्करों में जनपद बरेली थाना आंवला के गांव मऊचंदपुर निवासी संजू उर्फ संजय कुमार, झारखंड जिला थाना चतरा के गांव दरियाड निवासी बाबू चंद्र दांगी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार किलो अफीम व 80 हजार रुपये नगद बरामद किए।
विज्ञापन


पूछताछ में बाबू चंद्र दांगी ने बताया कि वह झारखंड से आदेश नाम के युवक से अफीम खरीदकर लाता है। वह अफीम को संजू उर्फ संजय कुमार व उसके पिता सोमपाल को मंहगे दामों में बेचता है। इससे पहले दो बार वह अफीम की खेप लाकर पिता-पुत्र को बेच चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

संजू ने पूछताछ में बताया कि वह जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र निवासी पप्पू को अफीम की सप्लाई करता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कई नाम पुलिस को पता चले हैं। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। यह लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से माल की सप्लाई करते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें