फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वृद्धों सहित 11 लोग कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल का कैदी व चार वृद्ध भी चपेट में आ गए हैं। जिले में अब तक 4622 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4478 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 84 जान गंवा चुके हैं। जिले में अभी 60 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सेंट्रल जेल के कैदी सहित दो लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी महिला, नगला खैरबंद निवासी वृद्ध, जैतपुर निवासी युवक, आवास विकास कालोनी निवासी महिला व फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी वृद्धा कोरोना की चपेट में आ गई है। वहीं कमालगंज के गांव छीतापुर कपूरापुर निवासी वृद्धा, मोहम्मदाबाद के गांव नगला तबलदार निवासी वृद्ध, राजेपुर के गांव भुसेरा निवासी महिला व शमसाबाद के गांव हजियांपुर निवासी युवक भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें