फर्रुखाबाद। आयकर विभाग ने 10 शिक्षकों के ‘पैन’ बदले जाने संबंधी जांच कर रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। इसके अलावा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया है।
मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोड होने पर ‘पैन बदले जाने का मामला सामने आया है। ऐसे 18 शिक्षकों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से बीएसए कार्यालय में आई थी। बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी से ‘पैन’ बदलने संबंधी जांच कराई। इसमें आठ शिक्षकों का ‘पैन’ नहीं बदला गया था। फीडिंग के दौरान अंक कम लिख जाने का मामला सामने आया। दस शिक्षकों के ‘पैन’ बदलने के मामले की आयकर विभाग को बीएसए ने पत्र लिखा था। आयकर विभाग से जांच आख्या बीएसए कार्यालय आ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूूछे गए सवालों पर आयकर विभाग से आए पत्र में कहा गया कि ‘पैन’ संशोधित हो सकता है। नया ‘पैन’ बनवाने पर पुराना तभी निरस्त होगा, जब कार्ड धारक लिखित आवेदन करता है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि आख्या देखने के बाद पता चलेगा कि क्या आख्या आई है।