फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना काट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
उदयपुर कंचनपुर में तेंदुए को खोजते ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। खेत में गन्ना काट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीण के पीछे हटने से वह बाल-बाल बच गया। शोर होने पर ग्रामीणों के आने से तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। उसने एक जानवर को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से खेत की निगरानी की, लेकिन तेेंदुआ नजर नहीं आया। अब तेंदुआ पकड़ने के लिए कानपुर से टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

गांव उदयपुर कंचनपुर में एक सप्ताह से तेंदुए का भय है। सोमवार सुबह गांव के बाहर इमादपुर सोमवंशी मार्ग पर खेत में वीरपाल, मंगली, रामवीर, कृष्णपाल, सतेंद्र, कौशल कुमार समेत 12 किसान गन्ना काट रहे थे। तभी खेत के अंदर से तेंदुए के दहाड़ने की आवाज आई। इससे किसान सतर्क हो गए। कुछ ही देर में तेंदुए ने कौशल कुमार पर हमला कर दिया। पीछे हटने से वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे, लाइसेंसी बंदूक लेकर गन्ने के खेत को घेर लिया।
जानकारी पर डीएफओ पीके उपाध्याय, वन दरोगा लालाराम, राजकुमार, पुरुषोत्तम सिंह, परशुराम अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच गए। तेंदुए की ड्रोन कैमरे से खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ डीएफओ गन्ने के खेत के भीतर जाकर खोज की तो देखा कि तेंदुए ने एक जानवर का शिकार किया, जिसका आधा हिस्सा पड़ा हुआ था। गन्ने के खेत में पिंजरा मंगा कर लगाया गया और जानवर का बचा हुआ हिस्सा उसमें रखा गया। डीएफओ पीके उपाध्याय ने बताया कि तेंदुआ शिकार का बचा हुआ हिस्सा लेने जरूर आएगा। इसलिए पिंजरा लगा दिया है। उसे पकड़ने के लिए कानपुर से टीम बुलाई गई है। राजेपुर थानाध्यक्ष ने भी गांव पहुंच कर ग्रामीणों को सावधानी से रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें