फर्रुखाबाद। भू नक्शाें का डिजिटलाइजेशन होगा। इसके बाद लोगों को ऑनलाइन नक्शे मिलेंगे। यह जिम्मेदारी एडीसीसी इन्फ ोटेक लिमिटेड लखनऊ को मिली है। बुधवार को भू नक्शों के डिजिटलाइजेशन के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाई गई। यहां कंपनी के जीआईएस ने तहसीलदाराें और लेखपालों को बारीकियां बताईं। यह काम मार्च माह तक पूरा होना है।
शहर व निकाय की जमीनाें के नक्शे अभी कागजों पर हैं। अब इन्हें डिजिटलाइज किया जाएगा। यह काम एडीसीसी इन्फोटेक लिमिटेड लखनऊ की संस्था का कानपुर कार्यालय करेगा। लेखपाल कंपनी को नक्शा मुहैया कराएंगे। इन्हें डिजिटलाइज कर ऑनलाइन करने का काम कंपनी करेगी।
बुधवार को भू नक्शों के डिजिटलाइजेशन के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। यहां कंपनी के राहुल भारती ने प्रोजेक्टर पर डिजिटलाइजेशन की बारीकियां बताईं। किसान अपलोड के बाद तहसील से ऑन लाइन नक्शा ले सकेंगे।
बैठक मेें एडीएम मनोज सिंघल, एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार, अनुराग जैन, विनोद जोशी, शेखअलमगीर, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।