फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीएम कार्यालय घेरा, दिया धरना

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को 14 सूत्री ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व किसान नारेबाजी करते हुए दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। करीब एक घंटे धरना-प्रदर्शन करने के बाद बरामदे से बाहर निकलकर धूप में धरना दिया। जानकारी पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने किसान नेताओं से बात की। उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
इसके बाद किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें गांव बराकेशव व बहोरा की चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने, गांव मॉडल शंकरपुर में परियोजना के तहत दिए गए पट्टे बहाल करने, कंचनपुर सबलपुर की भूमि गांव रामपुर जोगराजपुर में जोड़ने, नगर पंचायत नवाबगंज में नाला निर्माण की जांच कराने, 20 घंटे बिजली देने, खिमसेपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को हटाने, फसलों में आगजनी का मुआवजा देने, नहरों व बंबों में टेल तक पानी पहुंचाने आदि मांग की गई है। लक्ष्मी शंकर जोश, संजीव सिंह, मुकेश शर्मा, मलखान सिंह, अरुण सिंह, पूर्व प्रधान रामबरन आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें