फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भटकते रहे और पिछले वर्ष से अधिक हो गई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान भटकते रहे, खरीद केंद्र गेहूं से भरे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के सरकारी क्रय केंद्रों ने अब तक बीते साल की तुलना में करीब तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं अधिक खरीद लिया है। सात जून तक 5859 किसानों से 26,449 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। बीते साल इस अवधि तक 4097 किसानों से कुल 23,109 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी।
यह स्थिति तब है जब कि खरीद शुरू होने के बाद से ही किसानों को बारदाना न होने की बात कहकर टरकाया जाता रहा है। किसानों ने उनकी बजाय बिचौलियों से गेहूं खरीदने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले में 41 गेहूं क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये की सरकारी दर पर गेहूं खरीद हो रही है। पंचायत चुनाव और कोरोना महामारी के चलते अधिकारी व्यस्त रहे। इसका फायदा बिचौलियों के साथ केंद्र प्रभारियों ने जमकर उठाया।
केंद्र प्रभारी किसानों को टरकाते रहे, जबकि बिचौलियों का गेहूं खरीदा जाता रहा। इस पर अंकुश लगाने के लिए क्रय केंद्रों से आसपास के गांव संबद्ध किए गए। फिर सॉफ्टवेयर की दगाबाजी से यह व्यवस्था फेल हो गई। इससे केंद्रों से गांव का संबद्धीकरण समाप्त कर दिया गया।
पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर तो अक्सर बारदाना (बोरा) न होने की बात कहकर किसानों को लौटाया जाता रहा। इसके बावजूद केंद्र प्रभारियों के खिलाफ न तो पीसीएफ जिला प्रबंधक ने कार्रवाई की और न ही एआर कोऑपरेटिव ने। शिकायत पर एसडीएम की जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसी के बाद कार्रवाई हुई।
तीन के खिलाफ एफआईआर, चौथे पर तैयारी
बिचौलियों से गेहूं खरीद के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर ने जांच की। गड़बड़ी मिलने पर मोहम्मदाबाद में केंद्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक, पीसीएफ के नवाबगंज स्थित कनासी केंद्र प्रभारी व राजेपुर के कुबेरपुर कुतलूपुर केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं, मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर केंद्र प्रभारी के खिलाफ जिलाधिकारी एफआईआर के आदेश दे चुके हैं।
बारदाना न होने से दूसरे दिन हुई तौल
सातनपुर मंडी स्थित पीसीएफ के आलू संघ क्रय केंद्र पर मंगलवार को बारदाना खत्म हो गया। इससे गेहूं लेकर गए तीन किसानों को मंडी में ही रात गुजारनी पड़ी। बुधवार को पीसीएफ से 500 बोरा मिलने पर दोपहर से गेहूं की तौल शुरू हो सकी। केंद्र पर गेहूं लदे सात ट्रैक्टर-ट्राली खड़े थे।
किसान से केंद्र प्रभारी की नोकझोंक
राजेपुर क्षेत्र के गांव सुंदरपुर कटरी निवासी रामसरन ने एक सप्ताह पूर्व अपना गेहूं तौलाया था। 110 क्विंटल गेहूं का पंजीकरण था। नियमानुसार एक टोकन पर 50 क्विंटल गेहूं तौला जा सकता है। रामसरन ने ट्राली में बचे हुए 87 पैकेट भी तुलवा दिए और कहा कि वह शाम तक पिता का टोकन दे देंगे। बुधवार को जब वह पहुंचे तो केंद्र प्रभारी ने कागज मांगे। रामसरन के टाल-मटोल करने पर नोकझोंक हो गई। केंद्र प्रभारी ने अपना गेहूं उठा ले जाने के लिए कहा। हालांकि वह गुरुवार को टोकन देने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

वर्जन
डिमांड के अनुसार बारदाना दिया जा रहा है। दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर मुकदमा दर्ज कराया है। खिमसेपुर केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अनियमितता मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- अंजना नायक, जिला प्रबंधक, पीसीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें