फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मानित, सम्मान राशि खाते में

Tue, 23 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। यहां बेहतर उपज पैदा करने वाले किसानाें को सम्मानित किया गया। डीएम ने इन्हें सम्मान पत्र देकर शॉल उढ़ाई। सम्मान की राशि किसानाें के खाते में भेजी जाएगी। इस मौके पर गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन


जनपद स्तर पर गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए जीवालाल, लालता प्रसाद, सरसों के लिए रघुनाथ सिंह, रामदुलारे, धान के लिए नत्थूलाल, बुलाकीराम, मक् का के लिए गेंदालाल, जहान सिंह को सम्मानित किया गया। विकास खंड स्तर पर गेहूं के सबसे ज्यादा उत्पादन के  लिए मानसिंह, दृगपाल सिंह, विनोद शंकर, मक्का के लिए राजपाल सिंह, धान के लिए रामसनेही, जगदीश व सरसाें के लिए मातादीन को सम्मानित किया गया।

गन्ना उत्पादन के लिए रामबरन, महेंद्र सिंह, बलराम,सुभाष चंद्र, रामऔतार, किशनपाल, रघुवीर सिंह, ऊधन, अजयवीर, जवाहर सम्मानित हुए। दुग्ध उत्पादन के लिए संजय कुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह, गौरव वर्मा, रामनिवास, बलराम सिंह, हरिशंकर राठौर, गौरव कुमार पाल, सुनील कटियार का सम्मान हुआ। मत्स्य पालन के लिए गठवाया के बालकराम को सम्मानित कि या गया।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने बेहतर उत्पादन में लहसुन के लिए भानुप्रताप सिंह, श्यामलाल, आलू के लिए ओमपाल सिंह, फूल सिंह, मिर्च के लिए रामऔतार, मलिखान सिंह, अमरूद के लिए रवेंद्र सिंह, जवाहर लाल, जागेश्वर प्रसाद,अश्वनी कुमार को सम्मानित किया गया। पहले पुरस्कार के लिए 7000 व द्वितीय पुरस्कार में 5000 रुपये की धनराशि इनके खाते में भेजी जाएगी।

डीएम एनकेएस चौहान ने कहा कि उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों से प्रेरणा लेकर किसान ज्यादा से ज्यादा पैदावार लें। जिला विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह ने किसानाें को दूध से विभिन्न उत्पाद बनाकर मुनाफा कमाने के गुर बताए। यहां किसानों ने अपनी समस्याएं भी बताईं।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार, डीडी कृषि एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी एके सचान, नेपाल राम, रामनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे। इससे पहले अधिकारियाें व किसानाें ने चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें