फर्रुखाबाद। क्रिसमस डे के मौके पर मसीह समाज के लोगों ने कुष्ठ आश्रम
घटियाघाट पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को कंबल और खानपान का सामान वितरित किया।
मंगलवार
को सीएनआई चर्च बढ़पुर के पादरी किशन मसीह के नेतृत्व में मसीह समाज के
लोग कुष्ठ आश्रम घटियाघाट पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने कुष्ठ रोगियों को
क्रिसमस डे की शुभकामनाएं देते हुए एक-एक कंबल, पांच किलो आटा, आलू,
दाल-चीनी एवं लंच पैकेट वितरित किए।
इस अवसर पर मुनव्वर सहाय, अनिल कुमार,
एलिस दयाल, लता दयाल और राजपाल आदि मौजूद रहे।