फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस : वाहन चेकिंंग व बिजली समस्या का मुद्दा उठा

Thu, 21 May 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। इसमें वाहन चेकिंग और बिजली अव्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि है तो उनकी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। खरीफ फसलों के बीज राजकीय कृषि बीज भंडार पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। रागी, सांवा, कोदो, बाजरा के मिनीकिट नि:शुल्क वितरित की जाएगी। जिन किसानों ने बीज की बुकिंग की थी, वह बीज ले सकते हैं। पोर्टल पर बीजों की बुकिंग शुरू हो गई है। डाॅ. अमित मिश्रा ने कहा कि जिन किसानों का नाम जनगणना 2011 की सूची में है वह आयुष्मान कार्ड बनवा लें। किसानों ने नलकूप फीडर पर 10 घंटे बिजली न मिलने के साथ ही हाई व लो वोल्टेज की समस्या बताई। कहा कि वोल्टेज ठीक न मिल पाने से मोटर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुशील कुमार ने किसानों को कैपिसिटर लगाने की सलाह दी। किसान राममोहन दीक्षित ने सरकारी आलू खरीद के मानकों में संशोधन करने, गांवों में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों की मरम्मत कराने, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने, गंगा जल शुद्ध करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराने व लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का एक समान मुआवजा देने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। किसान शिवप्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग में किसानों को भी परेशान किया जा रहा है। अधिकांश किसानों के पास लाइसेंस न होने से दिक्कत होती है।
इस सीडीओ ने किसानों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 22 मई को सुबह 10 से 12 तक एआरटीओ कार्यालय में विशेष कैम्प में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानोंं को प्रेरित किया। कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शीघ्र ही पाॅस मशीन से उर्वरक वितरण शुरू होगा, इसमें फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही खाद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें