फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुलवंती अस्पताल के संचालक, डॉक्टर समेत पांच पर प्राथमिकी

Thu, 21 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फरवरी महीने में मसेनी चौराहा स्थित कुलवंती अस्पताल में इटावा जिले की एक महिला की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर अस्पताल संचालक, डॉक्टर और कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव मोरी निवासी शिवकांत ने कोर्ट के आदेश पर लकूला मार्ग स्थित कुलवंती अस्पताल के संचालक सुदीप सिंह, डॉ. पंकज, कर्मचारी पूनम, विमल और अन्य डॉक्टर व कर्मचारियों पर कादरीगेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि 27 फरवरी की सुबह तीन बजे पत्नी राखी (28) को मायके डिग्गीताल से मसेनी स्थित अस्पताल में दवा दिलाने आए थे। वहां बिना जांच के आरोपियों ने दवाएं व इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसका पेट फूलने लगा। कुछ देर में हालत बिगड़ने लगी। भाई व ससुरालीजन ने डॉक्टर व स्टाफ से अच्छे डॉक्टर की व्यवस्था करने को कहा, मगर नहीं सुनी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से पत्नी की जान चली गई। पुलिस ने आश्वासन दिया, मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। अस्पताल संचालक काफी पहुंच वाला है। थाना पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें