फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान नेताओं ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनीतिक) ने सोमवार को नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को ज्ञापन दिया। इसमें बाढ़ प्रभावित गांवों के सही सर्वे और उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही कायमगंज को-ऑपरेटिव बैंक व सोसायटी में घोटाले की जांच, चीनी मिल में कालाबाजारी पर रोक, निजी स्कूलों की किताबों की कीमत सरकारी स्कूलों जैसी तय करने और खतौनी में अंश निर्धारण से उत्पीड़न रोकने की भी अपील की।
उन्होंने सभी रेलगाड़ियों में साधारण बोगी जोड़ने और कृषि बीमा योजना का पूरा लाभ दिलाने की मांग रखी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र सक्सेना, राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल शाक्य और प्रदेश अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें