फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान समारोह में शहीद की पत्नी को दिया चेक

विज्ञापन
सीपी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करते सांसद, विधायक व प्रबंध कमेटी के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फोटो- 28
विज्ञापन

सीपी स्कूल में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह
- समारोह में शिक्षक की खूबियों पर डाला प्रकाश, शहीद की पत्नी को दिया चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। सीपी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही स्कूल पुरातन छात्र रहे बीएसएफ के शहीद का स्मारक बनाने के लिए छह लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रबंध तंत्र ने दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

नगर के सीपी स्कूल में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आज शिष्य और गुरु के बीच जो खाई पैदा हो गई है उसे पाटने के लिए समाज को कुछ करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा शिक्षक समाज को दर्पण दिखाने का काम करता है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, निदेशक डॉ मिथलेश अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। संस्थापक चंद्रप्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू और प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अतिथियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। स्कूल के छात्र रहे एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र के निवासी रजनीश कुमार यादव बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर थे। 13 जून 2018 को वे शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी अलका यादव को प्रबंधक ने स्मारक बनाने के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही दो लाख का चेक दिया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य आर के बाजपेई, योगेश तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, रजनी गोयल, एचआर अभिषेक यदुवंशी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें