अमृतपुर। बंदर के हमले से छत से गिरकर घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गलवार निवासी जगतपाल(50) खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार को जगतपाल छत पर बैठे थे। अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
जगतपाल छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जगतपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान जगतपाल की मौत हो गई। पत्नी उर्मिला देवी व पुत्र कुलदीप, संदीप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि बंदर के हमले से छत से गिरे ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई है। (संवाद)