फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ठंड से किसान की मौत, आज दिन में निकलेगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के औसेरी खेड़ा गांव में ठंड लगने के एक किसान की मौत हो गई है। पत्नी ननकी ने बताया कि पति देशराज (58) शुक्रवार सुबह खेत गया था। ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर आकर वह लेट गया और दोबारा उठा नहीं। गुरुवार को नरोत्तमपुर निवासी अध्यापक अवधेश कुमार की मौत ठंड से हो गई थी।
विज्ञापन

जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यहां चार दिन बाद शुक्रवार को धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को धूप निकलने से शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में धूप भी निकलने की संभावना है। तापमान सामान्य रहेगा। इस तरह अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 20 तारीख के बाद फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि शनिवार को सुबह घना कोहरा और दोपहर में धूप निकल सकती है। 20 तारीख के बाद मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

घरों से बाहर धूप लेने निकले लोग
धाता। क्षेत्र में 15 दिन बाद धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। सुबह 10 बजे के बाद घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद लेते नजर आए। गांवों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। ग्रामीणों ने मवेशियों को चरने के लिए खुले में छोड़ दिया। इस दौरान मवेशी भी धूप में बैठे दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें