फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा का युवक कायमगंज के पते से सेना में हो गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मूल रूप से जनपद मथुुरा का रहने वाला युवक कायमगंज के पते से एक वर्ष पहले सेना में भर्ती हो गया। उसकी तैनाती महाराष्ट्र के जनपद नासिक में है। फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती होने के मामले में बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी से शिकायत की गई। वहां से प्रपत्र भेजे गए। छानबीन में पता चला कि उसने दो बार कायमगंज के पते से मूल निवास व राशन कार्ड बनवाया है। अब उसके वास्तविक पते का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद मथुरा की तहसील मांठ के गांव बैकुंठपुर निवासी सूरज पुत्र महेश चंद्र जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के गांव जिराऊ का मूल निवास प्रमाण पत्र व राशन कार्ड बनवाकर 1 जुलाई 2019 को सेना में भर्ती हो गया था। उसके गांव के ही किसी ग्रामीण ने बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी से शिकायत कर दी। इस पर भर्ती अधिकारी ने प्रपत्रों को जांच के लिए डीएम फर्रुखाबाद के पास भेज दिया। डीएम ने संबधित थाने से रिपोर्ट मांगी। जांच में पता चला कि सूरज ने 3 अक्तूबर 2018 को कायमगंज तहसील से मूल निवास प्रमाण पत्र और चार यूनिट का राशन कार्ड बनवाया। इसमें राजकुमारी, महेश, पूनम व अपना नाम सूरज दर्ज करवा लिया। 23 जनवरी 2020 को दूसरा मूल निवास प्रमाण पत्र भी यहीं से बनवा लिया। गांव की प्रधान सिया देवी ने भी लिखकर दे दिया कि सूरज गांव का ही रहने वाला है लेकिन जांच में उसके जनपद मथुरा का निवासी होने की पुष्टि हुई है। लिपिक सुधीर पांडेय ने बताया कि थाने से 25 जुलाई को जांच रिपोर्ट आ गई है। सूरज के वास्तविक पते के सत्यापन के लिए प्रपत्र मथुरा में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें