फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दुकान की नीलामी को लेकर सांसद व विधायक के परिजन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में अपने समर्थकों को दुकान दिलाने के लिए भाजपा सांसद के भतीजे और एक भाजपा विधायक के बेटे में सोमवार को आस्तीनें चढ़ गईं। बात बढ़ती देख अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। मंगलवार को फिर दोनों मंडी पहुंच गए, बात बढ़ती इससे पहले ही कुछ लोगों ने समझाकर लौटा दिया। आढ़तियों को बोली लगाने से रोकने का आरोप भी लगाया गया है। सांसद के भतीजे ने दोबारा नीलाने के लिए एसोसिएशन अध्यक्ष को पत्र दिया है।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में 27 दुकानों की नीलामी होनी है। इसमें सोमवार को 18 दुकानों की एक करोड़ 46 लाख में नीलामी हो चुकी है। बी-1 क्लास की एक दुकान को अपने समर्थकों को दिलाने के लिए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे अजीत राजपूत और एक विधायक के पुत्र आमने-सामने आ आए। इससे बोली 10 लाख रुपये तक पहुंच गई। बोली और बढ़ती लेकिन दबाव डालकर लोगों को रोक दिया गया। इस बात पर सांसद के भतीजे और विधायक के पुत्र में विवाद हो गया था। अधिकारियों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया था।
मंगलवार को फिर अजीत और विधायक केे बेटे मंडी में पहुंच गए, दोनों पक्षों में तनातनी देख कुछ लोगों ने समझा उन्हें लौटा दिया। अजीत ने दुकान की दोबारा नीलामी के लिए आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा उर्फ रिंकू को प्रार्थनापत्र दिया। सुधीर ने बताया कि बी-1 दुकान की बोली 25 लाख रुपये लगाने के लिए कई आढ़ती तैयार थे लेकिन दबाव डालकर उन्हें रोक दिया गया। दोबारा नी
विज्ञापन

लामी के लिए डीएम से बात की जाएगी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में नीलामी प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
भाजपा सरकार में भी दबंगई : सांसद
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि अन्य सरकारों में दबंगई चलती थी। इस बार नीलामी में भाजपा सरकार में भी दबंगई देखने को मिली। सब्जी मंडी की एक दुकान एक लाख रुपये में नीलाम कर दी गई जबकि आढ़ती 10 लाख रुपये तक बोली लगाने के लिए तैयार थे। 10 लाख रुपये में नीलाम बी-1 श्रेणी की बोली 25 से 30 लाख तक लगाई जाती। दबंगई से 20 से 25 लाख रुपये राजस्व की क्षति हुई है। जिलाधिकारी को फोन कर शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें